ऋषिकेश। रविवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ऋषिकेश नगरी में पधारे कांवरियों को राजमा चावल और खीर के प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन, क्लब के कार्यक्रम संयोजक लॉयन मानव जोहर जी के हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय मैसर्स एमजे प्रॉपर्टीज पर किया गया जहां प्रसाद वितरण के साथ साथ शिव भक्तों के लिए एक सूक्ष्म मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई जिसमें आवश्यकता अनुसार यात्रियों को दवाइयां दी गई एवं मरहम पट्टी करी गई।
शिविर में कांवड़ मेला इंचार्ज SP श्वेता चौबे (IPS) व CO नरेंद्र नगर जे पी जुयाल ने विशेष रुप से शिरकत करि और क्लब के इस कदम की सराहना की।
क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने अवगत कराया की लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों को पुलिस प्रशासन ऋषिकेश ने कांवड़ मेले के लिए विशेष पुलिस अधिकारी मनोनीत किया हुआ है और आवश्यकता अनुसार क्लब के सदस्य पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मेले में जगह जगह पर ट्रैफिक प्रबंधन में पुलिस का सहयोग भी कर रहे हैं।
शिविर समाप्त होने के बाद क्लब के सदस्यों ने सफाई अभियान भी चलाया और आस पास पड़े दोने पत्तल व ग्लास उठाकर कूड़ेदान में डालें।
इस अवसर पर हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, मानव जोहर, निशांत मलिक, अर्नव गुप्ता, राहुल छाबड़ा, मनोज बत्रा, डॉक्टर गगन शर्मा, आशीष अग्रवाल,पुनीत गुप्ता,प्रशांत जगदंबगणि, अमन आनंद,विनीत गुलाठी, पंकज चंदानी, लविश अग्रवाल, सुशील छाबड़ा, अरविंद किंगर, धीरज मखीजा, राही कपाड़िया, अभिनव गोयल, लविश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: