ऋषिकेश। सोमवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने पुलिस प्रशासन मुनि की रेती को दो सेट लाउड स्पीकर माइक एवं एंपलीफायर भेंट किए।
पुलिस प्रशासन मुनिकीरेती द्वारा लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष लॉयन अतुल जैन को अवगत कराया गया की कांवड़ मेले में कांवरियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लाउडस्पीकर की कमी होने के कारण कांवरियों की बढ़ती संख्या के सुचारू रूप से प्रबंधन में  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लायंस क्लब अध्यक्ष ने जरूरत को समझते हुए पुलिस प्रशासन मुनि की रेती को तुरंत दो सेट लाउडस्पीकर माइक एवं एंपलीफायर के उपलब्ध कराएं और कांवड़ मेले के सुचारु रुप से चलने की शुभकामनाएं पुलिस प्रशासन को दी।
मौके पर उपस्थित पुलिस एडिशनल SP (इंचार्ज कांवड़ मेला) श्वेता चौबे IPS एवं पुलिस सीओ नरेंद्र नगर श्री जे पी जुयाल जी ने तुरंत जरूरत सामग्री के उपलब्ध कराने पर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल का धन्यवाद किया और बताया की राम झूला पुल के दोनों तरफ यह लाउडस्पीकर और एंपलीफायर लगाए जाएंगे और कांवड़ मेले में पधारे शिव भक्तों की भीड़ के प्रबंधन के लिए यह अति आवश्यक है।
इस अवसर पर  हिमांशु अरोड़ा ,तरुण चोपड़ा, अमन आनंद, मनोज बत्रा,अरविंद किंगर, धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, लविश चोपड़ा एवं यशराज मखीजा उपस्थित थे।

Post A Comment: