ऋषिकेश। पुलिस ने ओआईएमटी कॉलेज मुनि की रेती प्रबंधन में तैनात महिला प्रोफेसर पर गलत नियत रखने वाले मोहित धस्माना और भरत कुमार तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि प्रबंधन तंत्र ने पीड़ितों को ही शिकायत के बाद निष्काशित करने की कार्यवाही की है। आरोपी अब महिला प्रोफेसरों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ अनुराधा ने थाना मुनि की रेती में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि ओआईएमटी कॉलेज के प्रबंधन में तैनात मोहित धस्माना ओर भरत कुमार तोमर महिला प्रोफेसरों को अपने ऑफिस में बुलाकर उन पर गंदे गंदे कमेंट करते हैं। साथ ही गुपचुप तरीके से उनकी वीडियो बनाते हैं। सभी महिला प्रोफेसरों ने इसकी शिकायत अपने पुरुष सहयोगियों से 20 अगस्त को डॉ नरेंद्र पंवार, नवीन द्विवेदी, देवप्रिय दास, प्रमोद, सुनील रावत व अवनीश से की तो वह सब एकत्र हो कर स्वामी सच्चिदानंद से मिले और आरोपी मोहित व भरत की शिकायत की। लेकिन प्रबंधन ने आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय मुकेश, राणाकोटि, देवप्रिय दास, डॉ राजेश मनचंदा, डॉ निकिता ओर डॉ अनुराधा त्यागी को ही कॉलेज से निष्कासित कर दिया। दोनों आरोपी महिला प्रोफेसर पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। आरोपियों के खिलाफ धारा 354 में थाना मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज है। जिसकी जांच उपनिरीक्षक कविता रानी कर रही हैं।

Post A Comment: