ऋषिकेश 14 अगस्त।सैन्य सम्मान  एवं गार्ड ऑफ़ आँनर के साथ शहीद प्रदीप रावत को आज अंतिम विदाई दी गई। ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने आज जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में देश के लिए शहादत देने वाले शहीद प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर नगर से पूर्णानंद घाट तक शव यात्रा में शामिल हुए इस दौरान श्री अग्रवाल ने देशभक्ति का जज़्बा दिखाते हुए नारे भी लगाए।
इस दौरान अंतिम यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने शहीद जवान प्रदीप रावत अमर रहे के नारे लगाये।अंतिम यात्रा में कई हजार लोग शामिल हुए। नम आंखों से लोग शहीद जवान की एक झलक पाने को व्याकुल थे।विदाई के दौरान शहीद के  परिवार सहित मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखों में आसू थे।मौके पर मौजूद सेना के लोगों ने भावुक परिवार को दिलासा दिया। परिवार और देश ने जो खोया उसका दुख कभी भी दिमाग़ से हटाया नहीं जा सकता।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शहीद प्रदीप रावत के परिवार के साथ हैं। पाकिस्तान को समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शहीदों की शहादत खाली नहीं जाएगी।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। पाकिस्तान को उनकी भाषा में ही जबाब देना होगा। प्रदीप रावत जैसे सैनिक की कुबार्नी को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा मे शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल , बचन पौखरियाल,  ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, व्यपारी  नेता श्रवण जैन, दीप शर्मा, भगत राम कोठरी, शंभु पासवान, मंहत विनय सारस्वत, कुसुम कंडवाल, शिव मोहन मिश्चा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, योगेश राणा, राजपाल ठाकुर, विनोद शर्मा, जयदत्त शर्मा, पंकज गुप्ता, जितेन्द्र बडथ्वाल, विशाल तायल, मदन मोहन शर्मा, ज्येद्र रमोला,ओम प्रकाश पंत, विनय पंत, शिव मूर्ति कंडवाल, प्रदीप राणा, जय तिवारी, विजय अग्रवाल, ऋषि केश पुलिस क्षेत्र अधिकारी विरेन्द्र रावत, उपजिलाधिकारी नरेन्द्र नगर, पुलिस अधिकारी गण और सैन्य अधिकारी गण शामिल।

Post A Comment: