आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
देहरादून। अपराध की रकम से दून में प्रोपर्टी खरीदने के मामले में कोतवाली पुलिस ने झारखण्ड के कुख्यात के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कुख्यात ने यह प्रोपर्टी नाम बदलकर खरीदी थी। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात थाना साकची जमशेदपुर झारखंड ने लिखत सूचना दी कि एक आरोपी जिसका नाम अखिलेश सिंह निवासी क्रॉस रोड न-28 सिदगोड़ा जिला पूर्वी सिंह भूम जमशेदपुर झारखंड, वर्तमान में झारखंड जेल में बंद है तथा यह एक अंतरराज्य गैंगस्टर अपराधी है, इसके विरुद्ध सम्पूर्ण भारत मे अब तक करीब 50 मुकदमे पंजीकृत है, इनमंे मुख्य रूप से रंगदारी, मर्डर व धोखाधड़ी के अभियोग है, जिसके संबंध में उत्त गैंगस्टर की अभियोगों की विवेचना को झारखंड में एक एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी द्वारा गैंगस्टर के समस्त दस्तवेजो की जब्ती की कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि भारत के अलग अलग स्थानों पर इसके द्वारा रंगदारी से प्राप्त धन से अपना नाम बदलकर तथा दस्तवेजो पर फोटो अपनी लगाकर संपत्ति की खरीदारी की गई है, जिसमे इसके द्वारा एक संपत्ति फ्रलैट न0 -यूनिट बी04-4 राजपुर रेजीडेंसी मोजा मालसी देहरादून को मीनू बंसल वर्ष 2010 में खरीदकर दी थी, जिसमे उत्त अभियुत्त द्वारा अपनी पहचान छुपाते हुए अपना नाम अजीत सिंह दिखाकर धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उत्त फ्रलैट को खरीद लिया था। इस खरीद फरोख्त में इसके द्वारा आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन का उपयोग किया था एवं अन्य शहरों में भी इसी तरह से नाम बदलकर संपत्ति खरीदारी की गई है। इस संपत्ति की रजिस्ट्री कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यलय में कई गयी थी। इस  संबंध में थाना कोतवाली नगर पर आरोपी अिखलेश सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जिसके संबंध में आवश्यक समस्त दस्तावेज प्राप्त कर तथ्यों का संकलन कर विवेचना की जाएगी।

Post A Comment: