ऋषिकेश 17 अक्टूबर। ऋषिकेश नगर में  फाइनेंसर द्वारा महिला से  दुर्व्यवहार किये  जाने के बाद उसके पति तरविंदर ने पुलिस को एक तहरीर देकर दो लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है ।तरविंदर द्वारा दी गई कोतवाली पुलिस को तहरीर में कहा है कि विशाल कक्कड तथा दीपक चुग ने उन्हें दिनेश कोठारी नामक फाइनेंसर के विरुद्ध लिखाई गई रिपोर्ट को वापस लिए जाने की धमकी  दी है जिसमें कहा है कि अगर उन्होंने यह रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसे वह जान से मार देंगे ।जिसके बाद वह अपने आप को भयभीत महसूस कर रहा है पुलिस में तहरीर पर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: