ऋषिकेश 17 अक्टूबर। चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए अपना कैलेंडर जारी कर दिए जाने के बाद निगम के मेयर व पार्षदों के पदों पर लड़ने वाले संभावित लोगों द्वारा नगर निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग तथा तहसील में नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए जमावड़ा लग गया। ज्ञात रहे की चुनाव आयोग द्वारा प्रदेशभर में 8 नगर निगम वह 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अंतर्गत 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे ।इसी के चलते आज तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी प्रारंभ हो गया है ।इससे पूर्व नामांकन दाखिल करने वाले संभावित उम्मीदवारों द्वारा सरकारी देय के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना पड़ता है। जिसे प्राप्त करने के लिए नगर निगम तहसील ,जल संस्थान ,विद्युत विभाग में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। नगर निगम के उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी का कहना था कि यह नो ड्यूज सर्टिफिकेट 19 तारीख तक ही दिए जाएंगे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में मेयर व पार्षदों के पद पर चुनाव लडने वालों का सरकारी कार्यालयो में अनापत्ति लेने के लिए लगा तांता

Post A Comment: