ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के कालेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को सिम्यूलेशन इन नर्सिंग एजुकेशन विषय पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉक्टर रवि कांत ने कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने सिम्यूलेशन के द्वारा रोगी की सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता की नर्सिंग केयर के तौर तरीके बताए, साथ ही उन्हें अपनाने पर जोर दिया।
कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉक्टर दिनेश पाई व डॉक्टर नजरूल साउदी ने नर्सिंग में सिम्यूलेशन के उपयोग संबंधी जानकारी दी। नर्सिंग कालेज के डीन प्रोफेसर सुरेश के शर्मा ने कार्यशाला में आगंतुकों का स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने अवगत कराया कि सिम्यूलेशन को क्लीनिकल नर्सिंग में शामिल कर नर्सों को किस तरह से सक्षम बनाया जा सकता है।
इस दौरान प्रोफेसर सोम प्रकाश वासु ने रेक्टल सिम्यूलेशन का डेमोस्ट्रेशन भी किया। कार्यशाला में उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, चेन्नई, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर व नर्सिंग की सहायता प्राध्यापक डॉक्टर वसंता कल्याणी समेत कई विभागों के डीन मौजूद थे।

Post A Comment: