ऋषिकेश,14 अक्टूबर। नगर के एक फाइनेंशर द्बारा महिला के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर सिख समाज व पीडित पक्ष ने  फाइनेंसर को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर रविवार को त्रिवेणी घाट के गांधी स्तम्भ पर धरना दे कर  कैण्डल मार्च  त्रिवेणी घाट तक  निकाला । छात्र संघ  के अध्यक्ष ललित सक्सेना के संचालन तथा बूटा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सिख समाज की बैठक में नगर के फाइनेंसर दिनेश कोठारी द्वारा लेनदेन के मामले में एक सिख महिला के साथ अश्लील शब्दों का   प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर सिख समाज में भारी रोष व्याप्त है सभा में वक्ताओं ने कहा की लेनदेन तो सभी करते हैं पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व दुराचार किया जाना निंदनीय  है।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महिला के साथ किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो भी बाजार में वायरल हो चुका है ।और इस मामले में ऋषिकेश कोतवाली में भी 3 दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है ।लेकिन फाइनेंसर के दबाव में अभी तक उसकी गिरफ्तारी ना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा  रहा है ।जिससे  सिक्ख समाज में रोष व्याप्त है। रविवार की शाम को आयोजित बैठक में सभी नेे कहा कि पुलिस द्वारा यदि दिनेश कोठारी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आन्दोलन को ओर उग्र किया जायेेेगा। सभा में ओम प्रकाश पंत ,हरविंदर सिंह ,सरदार गोविंद सिंह ,सरदार जगजीत सिंह ,रजनी ,मनजीत कौर, अमिताभ मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह ,कन्हैया लाल, ललित सक्सेना ,सरदार हरविंदर सिंह, कमलजीत कौर, प्रेम सिंह, प्रिंस ,इंदरजीत सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: