कहीं से लाकर जंगल में डाली गई,  युवक की सडी गली लाश
पुलिस ने की बरामद ,क्षेत्र में सनसनी
ऋषिकेश,19 अक्टूबर। थाना मुनि की रेती क्षेत्र से लगे जंगल मे अन्य स्थान से लाकर फैंकी गई  अज्ञात युवक की सड़ी गली लाश के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी एस .के. सकलानी ने बताया कि हरीश सिरस्वाल पुत्र प्यारेलाल निवासी मैसेंजर दर्शन महाविद्यालय द्वारा थाना मुनी की रेती पर सूचना दी गई, की दर्शन महाविद्यालय के पास जंगल में एक  शव नग्न पड़ा है  जिसकी सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची जिसने देखा कि एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात का शव जंगल में पड़ा हुआ है जो काफी सड़ी गली अवस्था में है लगभग 10 -12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है ।जो कि कमर से नीचे पैरों तक है व खोपड़ी कुछ दूरी पर अलग पड़ी हुई थी। जो काफी पुरानी परतीत हो रही है मौके पर देहरादून से फील्ड यूनिट द्वारा आकर सैंपलिंग की गयी ।जिसके बाद डॉग स्क्वाड को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गयी ।प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शव को किसी द्वारा बाहर से लाकर झाड़ियों में फेंका गया है। शव की पंचायत नामा की कार्यवाही कर जांच की जा रही है। 

Post A Comment: