देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्रान्तगत पनाष वैली में अज्ञात ने वहां मजदूरी का काम करने वाली महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जें में लेते हुए फिल्ड यूनिट व डाँग स्क्वाड की टीम को बुलाया। लेकिन पुलिस को वहां कोई खास सबूत नहीं मिले। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 थाना राजपुर को सूचना मिली की आईटी पार्क क्षेत्र में स्थित पनाष वैली के अन्दर निर्माणधीन स्थल के पास एक महिला की हत्या हो गयी है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। मृतिका की पहचान केशर पत्नी रामेश्वर मूल निवासी ग्राम अजयगढ़, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश हाल निवासी पनाष वैली, राजपुर देहरादून के रुप में हुई। मृतिका का पति पनाष वैली में निर्माणधीन स्थल में मजदूरी का कार्य करता है। पूछताछ में मृतिका के पति ने बताया कि वह आज प्रातः समय करीब 5.00 बजे शौच के लिए जगंल में गया था, जब वापस आया तो मेरी पत्नी का शव घर के अन्दर पड़ा हुआ था। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने मेरे पत्नी की हत्या कर दी। घटना के सम्बन्ध में तत्काल उच्चाधिकारियो को अवगत कराते हुये मौके पर फिल्ड यूनिट व डाँग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया। फिल्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर फिल्ड यूनिट की टीम ने बताया गया कि महिला की मृत्यु किसी धारदार हथियार से गला रेतने के कारण हुयी है। घटना के सम्बन्ध में आसपास के लोगो से पूछताछ कर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Post A Comment: