ऋषिकेश 23 मार्च। शनिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल (महिला विंग) एवं सिंधी लेडीज क्लब द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत को याद करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
देहरादून रोड स्थित सरकारी हस्पताल के ब्लड बैंक में इस शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में 35 लोगो ने स्क्रीनिंग कराई जिसमें से कहीं कारणों की वजह से ब्लड बैंक में उपस्थित डॉक्टर ने 18 लोगों को ही रक्त दान करने की अनुमति प्रदान की। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की संयोजक आयुषी छाबड़ा ने कहा कि रक्त ऐसी चीज है जिसको किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता, यह सिर्फ मानव शरीर में ही निर्मित होता है इसलिए  मानव सेवा के लिए  हर 3 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए । सिंधी लेडीज क्लब की अध्यक्षा उषा छाबड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं में रक्तदान जैसे महादान के बारे में जागरूकता लाना है और ऐसी सुबह उनकी संस्था भविष्य में भी लगाती रहेगी। शिविर में ज्योति सिंगल ,सिमरन कुंदनानी ,युविका चंदानी, निखिल चावला ,राजेश चावला, सागर खुराना ,सचिन गुरेजा, काविश छाबड़ा सहित कई और लोगों ने भी रक्तदान किया । इस अवसर पर लायंस क्लब महिला कोऑर्डिनेटर पूजा अग्रवाल, भावना सिंधी ,किरण कुकरेजा ,पूजा गर्ग,अनु चिचिड़ा,गीतू अरोड़ा ,रचना कुंदनानी ,नेहा नारवानी, नेहा चावला आदि मौजूद थे।

Post A Comment: