ऋषिकेश,23मार्च। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जा उत्तराखंड के सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दिया शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर  करण वोहरा ने पार्टी द्वारा चुनावी राजनीति कारों की बैठक लेकर उन्हें बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क किए जाने के दिशा निर्देश दिए वक्ताओं ने कहा की सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों जन्म जन्म तक पहुंचाए जाने के साथ उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाए जाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें बैठक में बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं से लेकर पन्ना प्रमुखो द्वारा अभी तक चुनाव को लेकर किए गए कार्यों की गंभीरता पूर्वक समीक्षा भी की। वहीं 25 मार्च को हरिद्वार लोकसभा सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा  नामांकन भरे जाने  के दौरान कार्यकर्ताओं को हरिद्वार ले जाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई ।बैठक में महानगर अध्यक्ष चेतन शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा ,नगर निगम महापौर अनीता मंगाई, राजपाल ठाकुर ,दिनेश सती, संजय शास्त्री, आशुतोष शर्मा, स्नेह लता शर्मा, उषा जोशी कुसुम कंडवाल ,राजबाला, रजनी बिष्ट , भगत राम कोठारी ,कृष्ण कुमार सिंघल , जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद अनीता रैना ,शिव कुमार गौतम, रीना शर्मा ,राजेंद्र बिष्ट, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post A Comment: