ऋषिकेश,23मार्च। जंगल में लकड़ी लेने गया एक व्यक्ति पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। ,प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार की सुबह जय सिंह उम्र 58 वर्ष पुत्र हरिध्वज निवासी नेपाल हाल निवासी शिवपुरी जोकि खाना बनाने के लिए जंगल में लकड़ी लेने गया था ।और वह अचानक लकड़ी काटते हुए पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । जो कि काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके साथी जंगल में उसे ढूंढने गए। जोकि एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में बुरी तरह करहा रहा था। जिसे उसकेे साथी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। और उसे उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिसकी हालत गंभीर बनी है ।

Post A Comment: