देहरादून I स्मैक बरामदगी के मामले में चार दिन पहले जेल गए फिरोज खान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।
इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए विकासनगर पुलिस पर पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विकासनगर पुलिस ने 10 मार्च को ढकरानी पावर हाउस के पास से फिरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया था।
बुधवार रात फिरोज की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे दून अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीण ढकरानी पुल पर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताने लगे।


Post A Comment: