आटा चक्की के लिए विद्युत कनेक्शन देने के लिए ले रहा था 20 हजार
हल्द्वानी प्रभाग विजलैंस टीम ने दबोचा
आटा चक्की का कनेक्शन देने की ऐवज में मांगे थे 39 हजार
देहरादून। विजिलेंस ने की कार्रवाई, 20 हजार की नकदी बरामद विजलैंस टीम ने काशीपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए यूपीसीएल के जेई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजलैंस टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही उसके खाते व प्रापर्टी की जानकारी भी की जा रही है।
गोपीपुरा मोड़ गांव चांदपुर, काशीपुर निवासी हेमेंद्र ने गांव में आटा चक्की लगाई है। उपखंड कार्यालय विद्युत विभाग में 22 दिन पहले प्रतापपुर क्षेत्र के जेई राजेंद्र कुमार निवासी महुआखेड़ागंज से आठ किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लेने के लिए संपर्क किया था। जेई ने कनेक्शन देने के लिए 39 हजार रुपये मांगे थे। हेमेंद्र ने 15 अप्रैल को देहरादून बिजिलेंस से शिकायत की थी। जांच करने पर मामला सही पाया गया। शुक्रवार को जेई को 20 हजार रुपये देने थे। जिसकी जानकारी विजिलेंस इंस्पेक्टर अरुण को दी गई।। गुड फ्राई-डे के दिन जेई राजेंद्र उपखंड कार्यालय रिश्वत लेने पहुंचा था। जैसे ही हेमेंद्र ने जेई को 20 हजार रुपये दिए। विजिलेंस विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जेई राजेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उधमसिंह नगर के काशीपुर में बिजली विभाग के अवर अभियता को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामले का पता चलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है उत्तराखंड में रिस्वत लेते हुए विजिलेंस कई अफसरों को पकड़ चूका है।
विजिलैंस के सर्किल आॅफिसर अरविंद सिंह डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। रिश्वत लेते गिरफ्तार अवर अभियंता काशीपुर में बिजली विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार को बीस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आटा चक्की का कनेक्शन देने की एवज में अवर अभियंता पिछले कई दिनों से पीड़ित का काम किये जाने के लिए ये पैसे की डिमांड कर रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस को की थी। शिकायत मिल जाने के बाद मामले की जांच किये जाने पर मामला सही पाया गया। जिसके बाद विजिलेंस हल्द्वानी ने अपना जाल बिछाकर अवर अभियंता राजेंद्र कुमार को बीस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
आटा चक्की का कनेक्शन देने के लिए मांगे थी 39 हजार की रिश्वत पीड़ित हिमेन्द्र ने विजिलेंस की टीम से की थी मामले की शिकायत सीओ विजिलेंस अरविंद सिंह डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा विजिलेंस की टीम जेई से कर रही है पूछताछ।

Post A Comment: