ऋषिकेश 11 अप्रैल।  राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल  ने मतदान दिवस पर नई मिसाल पेश की उन्होंने विद्यालय के एनसीसी के सीनियर कैडेटों के साथ स्वयं नेतृत्व करते हुए विकलांग बीमार शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का पुनीत कार्य कियाl
  मतदान दिवस पर बातचीत में डॉ घिल्डियाल ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र की रक्षा का पावन त्यौहार है जिस तरह से हम धार्मिक त्योहारों पर ईश्वर की पूजा पाठ करते हैं उसी तरह इस दिन भारत माता की सच्ची पूजा यही है कि हम शत प्रतिशत मतदान में सहभागी बनकर निर्मला विकलांगों को भी अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर उन्हें पोलिंग बूथों तक पहुंचाकर दिला सकते हैंl
    प्रधानाचार्य ने बताया कि वे पल्स पोलियो अभियान नशा उन्मूलन रेड क्रॉस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में पूरे मनोयोग से सेवा करते हैं ज्ञातव्य है डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल को शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए वर्ष 2015 में प्रथम गवर्नर अवॉर्ड तथा 2018 में सुशासन के सूत्रधार अफसरों की सूची में शामिल कर हिमालय और हिंदुस्तान रत्न अवॉर्ड तथा मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड संस्कृत गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है

Post A Comment: