खेत में पड़ा मिला शव
किराये के कमरे में रहता था डीडीहाट का युवक
देहरादून। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की प्रातः मुखानी थाना क्षेत्र में आने वाले प्रेमपुर लोशज्ञानी स्थित एक खेत में आसपास के लोगों ने युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने जब लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा तो बताया गया कि मृतक मूल रूप से डीडीहाट का रहने वाला था। वह यहां तीन साल से प्रेमपुर लोशज्ञानी में किराये के मकान में रहता था। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त 27 वर्षीय मनोज राम पुत्र शंकर राम के रूप में की गई। आसपास के लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था। साथ ही पुलिस पूछताछ में पता चला कि करीब सप्ताह भर पूर्व उसके पिता शंकर राम उससे मिलने किराये के मकान में आये हुए थे लेकिन मृतक ने उनसे बातचीत करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले से अवगत करा दिया है। बताया जाता है कि मृतक के रिश्तेदार हल्द्वानी में निवास करते हैं।

Post A Comment: