लॉयंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने पेन-इंडिया स्कूल में स्कूल ड्रेस वितरित की
ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरे खिले, अभिभावकों ने जताया आभार
डोईवाला 29 जुलाई लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने भानियावाला में निशुल्क संचालित पेन-इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) के स्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाई। क्लब के सदस्यों ने सपेरा बस्ती के निकट निर्धन बच्चों के लिए निशुल्क स्कूल के संचालन की सराहना की। सामाजिक संगठन लॉयंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से ड्रेसशाला यूनिफॉर्म के संचालक सुमित चोपड़ा ने निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों के लिए ड्रेस की व्यवस्था करवाई। क्लब के अध्यक्ष लविश अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का जो सुकून प्राप्त होता है, उसे बयां नहीं किया जा सकता। क्लब के निदेशक धीरज मखीजा ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही भविष्य में भी क्लब की ओर से हरसंभव मदद की बात कही। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष अतुल जैन ने अपना जन्मदिवस भी बच्चों के बीच मनाया। बच्चों को चिप्स व चॉकलेट व भी वितरित किए। ड्रेस पाकर बच्चे बेहद उत्साहित व खुश नजर आए।
पीआईएफ के संस्थापक व अध्यक्ष अनूप रावत ने क्लब का मदद के लिए आभार जताते हुए बताया कि इससे पहले भी क्लब की ओर से स्कूल को किताब, स्टेशनरी, ड्रेस, जूते उपलब्ध कराए गए। पीआईएफ की ओर से क्लब के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य पुनीत गर्ग सहित सहसंस्थापक व निदेशक संतोष बुड़ाकाटी, वॉलंटियर शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी मौजूद रहे।

Post A Comment: