ऋषिकेश 28 जुलाई( आज का आदित्य)।इनरव्हील क्लब व रोटरी क्लब ऋषिकेश के संयुक्त रुप से निसंतानता शिविर का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ नगर की महापौर अनीता ममगांंई द्वारा किया गया। रेलवे रोड पर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीनू डंग रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन डॉ हरिओम प्रसाद व नवीन अग्रवाल ने किया । शिविर की मुख्य वक्ता डा.सावित्री उनियाल मुख्य अतिथि मगर महापौर अनीता ममगांंई ने उपस्थिति को संबोधित करते कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकी के कारण आज विकट बिमारियों का भी जहाँ सुगमता पूर्वक इलाज सम्भव हो गया है। वहीं अब निसंतान भी संतान वान बनकर कर दांपत्य जीवन में खुशी पा सकते हैं
इस अवसर पर डॉ रितु प्रसाद ने बताया कि आज लगातार लड़कियों के लिंग अनुपात की घटती जनसंख्या उत्तराखंड में चिंता का विषय बनी है ।उन्होंने कहा कि निसंतान महिलाओं में किन कारणो से संतान का निर्माण नहीं हो रहा है ।उनकी भी टेस्ट ट्यूब द्वारा जांच की जाती है ।जिसमें पुरूष व महिलाओं को जांच करवा जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज नई तकनीकों के कारण इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।इस प्रकार की जांच करवाये जाने के बाद निसंतान लोग भी आज अपने दांपत्य जीवन मे खुशी महसूस कर रहे हैं । रोटरी क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल ने कहा कि उनके क्लब द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर की श्रंखला में शीघ्र ही फोर्टीज के साथ डोईवाला में हार्ट चेकअप शिविर भी आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर परीक्षा जिंदल, चारू माथुर भगत राम कोठारी ,संजय अग्रवाल, नितिन गुप्ता, डॉ एसके उनियाल, ममता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सविता शर्मा, रेखा गर्ग, राजीव गर्ग, राजेंद्र गर्ग, नवीन अग्रवाल , राकेश अग्रवाल सुनील शर्मा ,आशीष गुप्ता, आरती अग्रवाल, सविता शर्मा वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Post A Comment: