रुद्रपुर I महज एक लाख रुपये के लालच में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दाई के साथ मिलकर अपने तीन माह के शिशु को बेच दिया। यही नहीं दाई ने भी पैसो के लालच में यूपी निवासी खरीदार से शिशु का दो लाख में सौदा कर दिया। शिशु के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन घंटे के भीतर ही मां, दाई और तीन खरीदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सौदे की रकम भी बरामद कर ली है।


Post A Comment: