ऋषिकेश, 17 अगस्त (AKA)। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भूपाल राम आर्य ने ऋषिकेश में आम नागरिकों को होने वाली राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरती पर उतारे जाने में आ रही , जन समस्याओं के समाधान को लेकर तमाम विभागों के अधिकारियों की बैठक मे उनका तत्काल समाधान किए जाने के निर्देश दिए । शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक में आयोग के अध्यक्ष भूपाल राम आर्य ने आम नागरिकों की विभागों से संबंधित शिकायतों का निराकरण समय अवधि के अंदर किए जाने के लिए निर्देश दिए ,उन्होंने आम लोगों को होने वाली बिजली, पानी ,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ राशन कार्ड, आज की सभा के अतिरिक्त विभागीय स्तर पर होने वाली संबंधी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान किए जाने की बात कही। अधिकारियों द्वारा आयोग को दी गई रिपोर्ट के अनुसार वह पूरी तरह संतुष्ट थे। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के कार्य करने में परेशानी हो रही है तो उसके समाधान कराए जाने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे।
अध्यक्ष अनूप सूचित जाति आयोग भोपाल राम आर्य सचिव विपिन चंद्र सूर्य देव सिंह लोक निर्माण विभाग के अभियंता आरसी कैलकुला शिक्षा अधिकारी अनिल भट्ट श्याम सुंदर नगर निगम के मुख्य आयुक्त सिंह चौहान सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी तहसीलदार रेखा आर्य परिवहन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह चम्याल हेमंत कुमार सहायक खंड अधिकारी आरपीएस नेगी वन रेंज अधिकारी भी मौजूद थे।


Post A Comment: