ऋषिकेश, 18 अगस्त पद्मश्री जसपाल राणा शूटिंग अकदमी, देहरादून में *राज्य रायफल संघ के तत्वाधान में संपन्न हुई 16 वीं उत्तराखंड राज्य अंतर विद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में ऋषिकेश निवासी NDS विद्यालय के छात्र अश्विन चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया । अश्विन कुल 359 अंको के साथ दूसरेे स्थान पर रहे । इसके अतिरिक्त सब जूनियर वर्ग में ऋषिकेश के DSB स्कूल के आर्यन चौहान, व सौरभ चौहान, और फुट हिल्स एकेडमी के आर्यन बिष्ट NDS स्कूल के अश्विन चौधरी ने आगामी माह में पटना, बिहार में आयोजित होने वाली 23 वी अखिल भारतीय विद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया है। सभी छात्र ऋषिकेश स्थित Gun and Gun Shooting Academy में राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षक सुश्री आस्था शर्मा की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इसके अतिरिक्त राज्य स्कूल प्रतियोगिता में ऋषिकेश के शिवम् मखीजा, अनिरूद्ध, वेदांश ने अच्छा प्रर्दशन किया | प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय रायफल संघ के आजीवन चेयरमैन, व राज्य द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा जी रहे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी सुभाष राणा जी, संजय कुमार, श्री अनिल कवि, श्री योगेश पैन्यूली, आनंद सिंह, रोशन रावत, श्री अनूप पोखरियाल आदि उपस्थित रहे। गन एंड गन शूटिंग अकादमी, के प्रयासों से पिछले दो वर्षो में ऋषिकेश के निशानेबाज राष्ट्रीय, राज्य, तथा क्षेत्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त कर ऋषिकेश का नाम रोशन कर रहे है। इस अवसर पर गन एंड गन शूटिंग एसोसिएशन (रजी.) की निदेशक - आस्था शर्मा, अध्यक्ष - अर्चना पैन्यूली, आनंद जायसवाल, योगेश पैन्युली , विजय कुमार शर्मा ने निशानेबाजो को बधाइयां दी।



Post A Comment: