ऋषिकेश 20 अगस्त पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में विचार गौष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी से पूर्व कांग्रेस जनों ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर फूल मालाओं से उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने बताया कि स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सामाजिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कडी में ऋषिकेश में पौधरोपण, स्वैच्छिक रक्त दान शिविर, सद्भावना मार्च व विचार गौष्ठी का आयोजन किया गया।अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा स्व.राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक कहा जाता है ।पंचायती राज ,महिलाओ को अधिकार, युवाओ को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर उन्होंने देश को आधुनिक भारत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।ए आई सी सी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राजीव जी ने भारत का नाम विश्व में ऊंचा करने का काम किया था जबकि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुसलमान कर देश को बाँटने का काम कर रही है। प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव ने कहा कि जिस सोशल मिडिया का सहारा लेकर मोदी सरकार व भाजपा सत्ता में आयी है ये सोशल मीडिया राजीव गाँधी की देन है। प्रदेश सचिव विमला रावत ने कहा कि महिलाओ को पंचायतों,नगर निकायों में अधिकार राजीव जी की ही दैन हैं। गोष्ठी में महिला अध्यक्ष मधुजोशी, प्रदेश महिला सचिव सरोज देवराडी,जिलामहासचिव नन्दकिशोर जाटव,षार्षद राकेश सिंह ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अरविन्द जैन,प्यारे लाल जुगरान,पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद शकुंतला शर्मा,जय सिंह रावत,चंदन सिंह पंवार, सहदेव राठौर, सतीश शर्मा, राजकुमार तलवार,प्रदीप चन्द्रा सरदार जगजीत सिंह,धर्मेंद्र गुलियाल,उमा देवी ,बाबू राम,रामकुमार ,ज्ञानेश मिश्रा, सिंह राज पोषवाल, प्रेम लाल गौड,दीपक गौनियाल, गुलशन राय,पुरंजय राजभर,राजेन्द्र जाटव,अमितपाल, दिनेश चंद्र मास्टर विजेंदर गौड, सरोजनी थपलियाल, सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: