ऋषिकेश ,20 अगस्त  (AKA)।समाज कल्याण विभाग द्वारा  विकलांग तथा विधवाओं को मिलने वाली पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु मंगलवार को नगर निगम में शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए शिविर के दौरान 50 महिला विधवाओं, 76वृधा अवस्था तथा 35 विकलांग लोगों के सत्यापन फार्म का सत्यापन किया गया। जिसमें आधार ,बैंक तथा पहचान पत्र की फोटो कॉपी लगाई गई। इस अवसर पर शिविर में निधि सैनी ,रश्मि  बिष्ट, महेश प्रताप दीवांंकर घिल्डियाल, गगन थापा भूपेंद्र परियाल डॉ राजीव कुमार हैप्पी फैमिली वेलफेयर एवं रिसर्च एसोसिएशन रुड़की ने भाग लिया।

Post A Comment: