ऋषिकेश। एनजीटी के नियम तोड़कर गंगा किनारे नियम विरूद्ध बनाये जा रहे कैंपों के खिलाफ गढ़वाल कमिश्नर व डीएम टिहरी के आदेश पर एसडीएम नरेन्द्र नगर के नेतृत्व में अभियान जताया गया। अभियान में राजस्व, वन विभाग व पुलिस टीम ने 60 कैप ध्वस्त किये।
एनजीटी की गॉइड लाइन दरकिनार कर गंगा किनारे नियमो की अनदेखी कर बन रहे अवैध कैम्पों पर प्रशासन ने सख्य रुख अपनाया है, नरेंद्रनगर तहसील के शिवपुरी में गंगा किनारे अवैध रूप से बनाये गए 60 कैम्पों को राजस्व विभाग, वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तोड़ कर हटा दिया, डीएम टिहरी व गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर एसडीएम नरेन्द्रनगर के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने शिवपुरी क्षेत्र में अवैध कैम्पों पर बड़ी कार्यवाही की हैं, कार्यवाही के बाद एनजीटी के नियमो को ताक पर रख गंगा किनारे अवैध कैम्प चला रहे कैम्प संचालकों में हड़कंप मचा हुआ हैं।


Post A Comment: