ऋषिकेश। गंगा में नहाते हुए उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा निवासी लगभग 22वर्षीय युवक की डूब कर हुई मौत।
जानकारी के अनुसार थाना मुनि की रेती के तपोवन छेत्र में नीम बीच पर रिवर राफ्टिंग कर लौटे सात युवकों का दल राफ्टिंग समाप्त कर लौटने लगा, इसी दौरान तीन युवक गंगा किनारे हाथ-पैर धोने के लिए पहुँचे इसी बीच अल्मोड़ा निवासी 22वर्षिय मंजुल पाण्डे पुत्र उमेश चन्द्र पाण्डे का पैर फिसल गया और वह गंगा के गहरे पानी मे डूब गया घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ के निरीक्षक कावेंद्र सजवाण अपनी टीम के साथ गंगा तट पर पहुंचे और रेस्क्यु किया कुछ ही देर में डूबे युवक को गंगा की गहराई से निकाल लिया गया। गंगा में डूबे युवक की मौत संदिग्ध लग रही है क्योंकि डूबे हुए व्यक्ति के मुंह से पानी निकलना चाहिए लेकिन उसके मुंह से झाग निकल रहा है। एसडीआरएफ की टीम में कांस्टेबल राकेश चौहान, बलिराम शर्मा, सुमित नेगी, आशिक अली, विक्रम सिंह शामिल थे।

Post A Comment: