ऋषिकेश।  तपोवन में निर्माणाधीन होटलो में कार्यरत मजदूरों का सत्यापन न करना कई ठेकेदारों को भारी पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के दिशा निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती ने कपूर क्षेत्र में शनिवार को सत्यापन अभियान चलाया गया । इस अभियान के लिए चार उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में टीम गठित कर सभी निर्माणाधीन इमारतों के मजदूरों का सत्यापन किया गया ।इस दौरान सत्यापन न कराने वाले 20 ठेकेदारों व होटल स्वामियों का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रुपये जुर्माने  के चालान काटे गए। इसी क्रम में आज मुनिकीरेती थाना पुलिस ने कैलाश के क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने जनता से अपील की गई की जनता की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस ऐप सृजित किया गया है जिसे डाउनलोड कर घर पर बैठे ही अपने किराएदार का सत्यापन कर सकते हैं जिसमें उत्तराखंड पुलिस की मोबाइल ऐप शाखा ने उन्हें एक टिन नंबर दिया जाता है यदि मकान, मालिक या प्रतिष्ठान के स्वामी के  पास अपने कर्मचारी के सत्यापन प्रेषित करने संबंधी टिन नंबर मौजूद है तो ऐसे व्यक्ति का चालान नहीं किया जाएगा। रविवार को को ढाल वाला में किरायेदार का चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाएगा।

Post A Comment: