ऋषिकेश। विभिन्न कंपनियों की बीमा पाॅलिसी के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रानीपोखरी पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 मोबाईल, 8 डेबिट कार्ड, 17 हजार न गद, कई बैंको की चैक व पास बुक व एक आई10 कार बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दिया। पूर्व में पुलिस इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।
वादी अनिल सिन्घवाल पुत्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से अलग अलग नाम व फोन नम्बरो से काल करके बताया गया कि आपकी बीमा पांलिसी मुचुअल हो गयी है। आप की पांलसी का पैमेट रूका हुआ है, बार बार अलग- अलग एकाण्उट में अलग अलग धनराशि जमा करने के लिए बताया गया। जिसके बाद उन्होंने लगभग 10 लाख रूपये जमा कर दिया गया है। परन्तु आज तक पालसी का भुगतान नही हुआ है। मुझे कुल अब पता लगा कि मेरे साथ धोखा हो रहा है, तो मैने पालिसी पैमेन्ट के नाम पर पैसा जमा करना बन्द कर दिया। अभी कुछ दिन पहले मुझे लगातार फिर से काल आ रही है और बताया जा रहा है कि आप की पालिसी का भुगतान होना है तथा एकउण्ट नंम्बर बताकर 30 हजार रूपये डालने के लिये बोला जा रहा है। इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई। एसएसपी ने थानाध्यक्ष रानीपोखरी का तत्काल अभियोग पंजीकृत कर घटना का शीघ्र अनावरण के लिए कहा गया। थाना रानीपोखरी में अभियोग पंजीकृत कर इसकी विवेचना उप निरीक्षक दीपक रावत की की गई। विवेचक में सूचना प्राप्त करते हुये संज्ञान में लाया कि जिस एकाउण्ट में पैसे डालने का कहा जा रहा है वह एक कविता नामक महिला का खाता है जिस सत्यापित किया जाना आवश्यक है। सत्यापित किये जाने के बाद ही विवेचना में अग्रिम साक्ष्य संकलन एवं अनावरण की कार्यवाही की जा सकती है। इस पर थानाध्यक्ष रानीपोखरी ने तत्काल उच्चाधिकारी गणो से अनुमति प्राप्त कर खाते धारक के पते पर एक टीम रवाना की गई। साक्ष्य संकलन के पश्चात प्रकाश में आया कि बीमा ठगी के नाम पर कई गिरोह गाजियाबाद नोएडा दिल्ली में सक्रिय है उन्ही में से एक गिरोह यह भी है। इसमे काफी लोग जुड़े हुये है। खाता धारक का पता तस्दीक करने के पश्चात विवेचना के बाद प्रकाश में आया कि यह खाता धारक कविता के नाम से खोला गया है जो एक घरेलू महिला है उसके पति महेश लाल पुत्र विजय लाल निवासी फटगली पोस्ट बमराडी जिला बागेश्वर हाल पता सेक्टर 51 होशियारपुर नोयडा जिला गौतम बुद्व नगर होना पाया गया सुरागरसी पतारसी से ज्ञात हुआ कि आरोनी नोएडा न हो कर मूल पते पर गया हुआ है जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने थानाध्यक्ष रानीपोखरी को निर्देशित किया गया। आरोपनी महेश लाल को अल्मोडा से एक जनवरी को गिरफ्तार किया गया जो वर्तमान में जेल में है। जिससे पूछताछ के आधार पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट थाना रानीपोखरी के नेतृत्व टीम गठित कर संयुक्त रूप से ठगी करने वाले गिरोह के पर्दाफाश करते हुये गिरोह के अन्य 07 सदस्यो को सेक्टर 71 नोयडा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार ठग
दीपक सिह पुत्र सुभाष सिह, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मिठन सिह, मोहित पुत्र गुलाब, आनन्द पाण्डे पुत्र ध्रुव चन्द्र पाण्डे, दीपक कुमार पुत्र विजय सिह , सुधीर गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता व अक्षय कुमार गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता
ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सरिता डोभाल, पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश सर्किल वीरेन्द्र सिह रावत, थानाध्यक्ष थाना रानीपोखरी पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक दीपक रावत, कुन्दन राम थाना, राखी धौनी, कांस्टेबल विपिन, अनिरूद्व, विशाल, संदीप राठी, आनन्द, दिनेश, प्रमोद व चालक चैन पाल


Post A Comment: