रुड़की I रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को डाक के जरिये रुड़की और हरिद्वार समेत दस रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र है, जिसमें छह मई को हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थलों और 13 मई को रुड़की रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई है।
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा के घर डाक से एक पत्र पहुंचा। उनकी पत्नी ने पत्र खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी तो वे घर पहुंचे। उन्होंने पत्र पढ़ा तो उसमें लश्कर-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम का जिक्र था।


Post A Comment: